"ये लो जी" सिर्फ़ एक ब्रांड नहीं है — ये है आपकी सच्ची सेहत और शुद्धता का वादा, जो हम आपसे करते हैं।
आप लोग जानते ही हैं, आजकल बाजार में मिलने वाले ज़्यादातर अचारों में केमिकल, कृत्रिम रंग और प्रिज़र्वेटिव्स — जैसे सोडियम बेंजोएट, एसिटिक एसिड, सिट्रिक एसिड व अन्य — मिलाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। ये अचार स्वाद तो देते हैं, पर सेहत नहीं।
इसी सोच के साथ हमने वही पुरानी दादी-अम्मा और नानी की पारंपरिक पद्धति से "ये लो जी" अचार बनाया है — जो बिल्कुल देसी है। हमारे खेतों की शुद्ध सरसों का कच्ची घानी तेल और शुद्ध मसाले (मेथी, सौंफ, हल्दी, राई, कलौंजी, हींग आदि) मिलाकर एक देसी स्वाद तैयार होता है, जो आपकी सेहत का भी पूरा ख्याल रखेगा।
हर जार में हमारे गाँव का असली देसी स्वाद, बुजुर्गों का अनुभव और प्रकृति की शुद्धता संजोई गई है।